DESH KI AAWAJ

भारत देश की सर्वप्रथम महिला शिक्षिका की जयंती पुष्प अर्पित कर मनाई गई।

भारत देश की सर्वप्रथम महिला शिक्षिका की जयंती पुष्प अर्पित कर मनाई गई।

पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत

नीमराना, 3 जनवरी। कस्बा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की 192वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ का शिक्षिका सावित्रीबाई फूले के चित्र समक्ष अतिथियों अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक मेजर ओपी यादव की पुत्रवधू पीसीसी अंजलि यादव, सेवादल कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष मोजीराम यादव, नोडल प्रभारी करम सिंह यादव, संयोजक युवा नेता रिंकू बड़सीवाल, पूर्व सरपंच सतीश मुद्गल के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए प्रथम महिला शिक्षिका बनी। उनको आधुनिक युग शिक्षा का अग्रदूत माना जाता है 18वीं सदी में जब अशिक्षा, छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर किसी भी महिला की आवाज नहीं होती थी उस समय सावित्रीबाई फुले ने अपनी आवाज उठाकर नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया था। समाज में हो रही कुरूतियों को मिटाकर शिक्षा गांव-गांव, ढाणी -ढाणी जाकर महिला शिक्षा का प्रचार प्रसार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल प्रभारी कर्म सिंह यादव ने की ।
जिला स्तरीय उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले खिलाडियों को किया सम्मानित-
कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर पर कुश्ती एवं प्रतिभावान छात्राएं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले छात्र-छात्राओं कुश्ती में शिखा. पूजा, आरती, को युवा नेता रिंकू बड़सीवाल की तरफ से मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्याख्याता चंद्रपाल यादव, ईश्वरसिंह यादव, पूर्व सरपंच सतीश मुद्गल, शिक्षाविद भीम सिंह सोनी, मुनीलाल बाल्मिक, वेद प्रकाश सिरोहीवाल, सोनू बड़सीवाल, मंजू मीणा,कृष्ण गोपाल,कप्तान गुर्जर, राकेश गुर्जर, करीना, सोनाली, प्रिया, आरती, पूजा, कसक, सोनम, भावना, सरिता निकिता, अन्य लोग मौजूद रहे।

admin
Author: admin