DESH KI AAWAJ

प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में 2 लाख रूपये का चेक देकर राजीव गांधी कृषक साथी योजना का मौके पर ही दिया लाभ

प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में 2 लाख रूपये का चेक देकर राजीव गांधी कृषक साथी योजना का मौके पर ही दिया लाभ
-नियामत जमाला-
भादरा,5 अक्टूबर /प्रशासन गांवों के संग अभियान में मंगलवार को भादरा उपखंड की रामगढ़िया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर निनाण निवासी महेन्द्र पुत्र भोलूराम के लिए राहत बनकर आया। कृषि कार्य करते समय महेन्द्र की पत्नी की मृत्यु होने पर कृषि उपज मंडी समिति की राजीव गांधी कृषक साथी योजना अन्तर्गत पति महेन्द्र को 2 लाख रूपये का चेक उपखण्ड अधिकारी शकुंतला पचार, पंचायत समिति प्रधान अनिल औलख, तहसीलदार जय कौशिक, पंचायत समिति विकास अधिकारी सुरेश भिल्लारा ने प्रदान किया। चेक प्राप्त करने के बाद महेन्द्र ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि उनका एक ही दिन में कार्य हो गया। इसके लिए उसने शिविर संचालक व राज्य सरकार का आभार जताया। इसी प्रकार
प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत गांव रामगढ़िया में शिविर के चलते वर्ष 2019 में अनुदान पर जल डिग्गी निर्माण स्वीकृति को लेकर ग्रामीण महावीर प्रसाद शर्मा पेश हुए। कृषि विभाग के सहायक निर्देशक राजपाल झाझड़िया ने मौका देखकर जल डिग्गी की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की। काश्तकार को उपखण्ड अधिकारी शकुन्तला पचार ने प्रशासनिक स्वीकृति का आदेश पत्र प्रदान किया। काश्तकार महावीर शर्मा ने इसके लिए प्रशासन का आभार जताया।
फोटो- चेक प्रदान करते प्रधान व अन्य अधिकारी

admin
Author: admin