किशनगढ मार्बल सिटी के सब्जी मंडी में पशु के अवशेष मिलने पर माहौल गरमाया, मौके पर इकट्ठी हुई भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा , वहीं पुलिस ने एक व्यक्ति को किया है डिटेन
किशनगढ मार्बल सिटी के सब्जी मंडी में पशु के अवशेष मिलने पर माहौल गरमाया, मौके पर इकट्ठी हुई भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा , वहीं पुलिस ने एक व्यक्ति को किया है डिटेन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । किशनगढ़ के सब्जी मंडी क्षेत्र में पशु अवशेष मिलने से मामला गरमा गया । अवशेष मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने
मामले की गंभीरता देखते हुए तुरंत मंगाई अवशेष की रिपोर्ट। वही जांच में अवशेष गाय
के नहीं होकर भैंस के निकले । वही कार्यवाही में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया डिटेन कर मामले की जांच में जुटी है। मांस मिलने की सूचना पर बेकाबू हुई भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा । वही मौके पर एसडीएम अर्चना चौधरी , एडिशनल एसपी दीपक कुमार , सीओ सिटी महिपाल चौधरी सहित पुलिस का जाप्ता मौके पर तैनात है।
पुलिस प्रशासन की सजगता से मार्बल सिटी की हालात नियंत्रण में है । पुलिस प्रशासन ने शहर वासियों से बंन्द की गई दुकाने व बाजार खोलने की अपील है।
सीओ सिटी महिपाल चौधरी के सुपरविजन में पूरे मामले की जांच जारी । फिलहाल मार्बल सिटी की हालात नियंत्रण में है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

