DESH KI AAWAJ

ढाल मे लगा प्रशासन गांवो के संग शिविर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

ढाल मे लगा प्रशासन गांवो के संग शिविर

शिविर मे 313 पटटे वितरित किए

अजमेर । नसीराबाद के नजदीक ग्राम ढाल मे आज सोमवार को प्रशासन गांवो के संग शिविर पंचायत मुख्यालय पर सरपंच श्री मति संजना गुर्जर की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया । शिविर मे आये पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर , श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर के साथ उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता , तहसीलदार राकेश , रसद विभाग से नीरज जैन , के साथ शिविर मे आये सभी अधिकारियों , कर्मचारियों का
पंचायत प्रशासन द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया । शिविर मे राजस्व विभाग से नीरज स्वरूप तँवर , मोहम्मद सदीक , कमलेश सिंह , पटवारी प्रभुसिंह मंडियानी , सुरमा चोधरी ढाल , गिरदावर गजराज खटाना , राजीव शर्मा , विधुत विभाग से सुश्री अंजलि जैक , आयुर्वेदिक विभाग से भाष्कर मीणा , सहकारिता विभाग से हनुमान सिंह , पीएचडी विभाग से एईएन जितेन्द्र सिंह , श्रम विभाग से वसुन्धरा चौहान , आर एस आर टी सी विभाग से गणपत लाल , शिक्षा विभाग से नीलम जोशी , देवकरण पूनिया , चिकित्सा विभाग से डा. धीरज बिलोनिया , महिला एवं बाल विकास से कृष्णा टेलर , रसद विभाग से भवंरसिह , कृषि विभाग से सीमा रेवड , पंचायत राज विभाग से मनोज कुमार मोर्य , दुग्ध डेयरी विभाग से कल्याण , पशुपालन विभाग से अनुप कुमावत , पुलिस विभाग से शंकरलाल सहित पंचायत के सभी वार्ड पंच , आगंनबाड़ी कर्मचारी , शिक्षा विभाग के शिक्षक गणो ने भी शिविर मे सेवाएं प्रदान की । शिविर मे पूर्व सरपंच रामपाल गुर्जर भी उपस्थित थे । शिविर मे पात्र व्यक्तियों को कई वर्षों बाद आबादी के पटटे मिलने से चेहरे पर असीम खुशी व संतोष के भाव देखे गए । अब वे राज्य की सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे । शिविर मे 313 पटटे , 218 नामान्तरण , खातो का विभाजन 25 , पीएम आवास 1 , दिव्यांग प्रमाण पत्र 4 , गैर खातेदारी प्रकरण 18 , जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र 82 , चिंरजीवी योजना 12 , ईश्रम कार्ड 8 , सामाजिक पेंशन के 19 , वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना मे 10 , पालनहार योजना के 3 , राजस्व रिकार्ड प्रतिलिपिया का वितरण 165 व 2 सीमाज्ञान के आवेदन प्राप्त हुए ।
शिविर मे एक को हक त्याग व एक बालक को पालनहार योजना से जोडा
शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता के सम्मुख आये एक परिवार लादु सिह पुत्र मानसिंह के परिवार के 7 खातेदारों मे एक बहन किशोर कवंर पुत्री मानसिंह का हकत्याग की कार्यवाही नायब तहसीलदार श्री नगर द्वारा करवाकर 6 भाईयों का बटवारा करवाया । साथ ही शिविर मे आये मंडियानी निवासी सेठू जिसकी मृत्यु 2009 मे हो गई थी । उसकी मृत्यु के पश्चात उसकी पत्नी आरती किसी अन्य पुरुष के साथ नाता चली गई थी । उसका 10 वर्षीय पुत्र दादा के पास रह रहा है । उसको पालनहार योजना मे शामिल करवाया । अब उसे सरकार द्वारा जारी पालनहार योजना का लाभ मिल सकेगा ।

admin
Author: admin