DESH KI AAWAJ

शादी समारोह में बाइक पर जा रही महिला का दुपट्टा मोटरसाइकिल मे फँसने पर हुआ हादसा

शादी समारोह में बाइक पर जा रही महिला का दुपट्टा मोटरसाइकिल मे फँसने पर हुआ हादसा

घटना मे पत्नी की हुई मौत , बच्चे हुऐ घायल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । किशनगढ़ से बांदरसिंदरी एक शादी समारोह मे मोटरसाइकिल से जा रहे परिवार की महिला का दुपट्टा मोटरसाइकिल मे फंस जाने से गले मे फांसी लगने से महिला की मौत हो गई । वही साथ मे बैठे बच्चे मोटरसाइकिल से गिर जाने से घायल हो गए । इस हादशे मे वाहन चालक की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई ।
यह हादसा किशनगढ़ सिटी थाना क्षेत्र मे नसीराबाद पुलिया क्षेत्र के पास हुआ था । हादशे मे घायल पति व दो बच्चे को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल लाया गया । मृतका 30 वर्षीय मनवर देवी निवासी ऊटडा हाल राजारेडी का शव वर्तमान मे मोर्चरी मे रखवाया गया है । सूचना पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने मौके पर जाकर तहकीकात कर जांच में जुट गई ।

admin
Author: admin