DESH KI AAWAJ

राजगढ़ धाम पर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 21वीं वर्षगाँठ 25 दिसंबर को मनाई जाएगी

राजगढ़ धाम पर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 21वीं वर्षगाँठ 25 दिसंबर को मनाई जाएगी

वर्षगाँठ को लेकर मंदिर कमेठी द्वारा तैयारिया हुई पूर्ण

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी होंगेे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के नसीराबाद के नजदीक स्थित विख्यात एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री मसाणिया भैरवधाम राजगढ़ पर कल 25 दिसम्बर , सोमवार को मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 21वीं वर्षगाँठ धूमधाम ओर हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी । मंदिर कमेठी द्वारा वर्षगांठ के आयोजन से संबंधित समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि राजगढ़ धाम पर 21वीं वर्षगांठ पर आयोजन के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी होंगे। 25 दिसम्बर को धाम पर प्रातःकाल हवन यज्ञ होगा । जिसके पश्चात हवन यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। चम्पालाल महाराज ओर मुख्य अतिथि के द्वारा मंदिर के शिखर पर झण्डारोहण कर महोत्सव का आगाज किया जायेगा। तत्पश्चात देश-प्रदेेश से आए हुए श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा की जाएगी तथा विशेष चमत्कारी चिमटी का वितरण किया जाएगा। धाम पर मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं को धाम पर चल रहे नशामुक्ति अभियान,बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान, जल स्वालम्बन महाअभियान के तहत संकल्प दिलाया जाएगा। धाम के प्रवक्ता सेन ने बताया कि 21वीं वर्षगाँठ को लेकर मन्दिर कमेटी व भैरव भक्त मण्डल ने तैयारियाँ पूर्ण कर ली है। मनोकामनापूर्ण स्तम्भ, माँ कालिका व भैरव मन्दिर को फूलों से सजाया गया है। देश-प्रदेश से हजारों झण्डे आऐंगे। मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की विशेषता यह है कि आज स्तम्भ की मात्र एक परिक्रमा लगाने से श्रद्धालुओं के सारे रोग कष्ट दूर हो जाते हैं। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सर्दी के मौसम को मध्य नजर रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष माकुल इंतजामात किए हैं। चिकित्सा विभाग ने भी श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए अपनी चिकित्सा टीम को मय आवश्यक दवाईयो व एम्बूलेन्स के साथ ड्यूटी पर तैनात किया है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक पुलिस जाब्ता तैनात किया जायेगा। वाहनों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

admin
Author: admin