DESH KI AAWAJ

इसलिए लिया जिला कलेक्टर ने अपनी कुर्सी से उठकर दिव्यांग का आवेदन

अपनी कुर्सी से उठकर कलेक्टर ने दिव्यांग से लिया आवेदन

जांजगीर-चांपा. इसी क्रम में जनदर्शन में अकलतरा निवासी 65 वर्षीय दिव्यांग अनिल जैन केएसके पावर प्लांट में अधिग्रहित की गई उनकी भूमि का मुआवजा प्रदान करने का आवेदन लेकर पहुंचे।

उन्होंने कलेक्टर को बताया कि वे शत प्रतिशत दिव्यांग है, उनका कोई बच्चा भी नहीं है और उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि वे लगभग 8 वर्षाें से मुआवजा लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर से जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान कराने का आग्रह किया। जिस पर कलेक्टर ने जनदर्शन में उपस्थित अपर कलेक्टर को संबंधित सारे फाइल मंगाने, परीक्षण करवाने कहा तथा उन्होंने श्री अनिल जैन को आश्वासन दिया कि पूरा परीक्षण कराने के साथ ही आवश्यकतानुसार शासन को पत्र लिखकर आपका कार्य यथासंभव जल्द से जल्द करवाने का पूरा प्रयास करूंगा।

admin
Author: admin