इसलिए मिली अध्यापक लालू राम को डॉक्टरेट की उपाधि
अध्यापक लालू राम को मिली डॉक्टर की उपाधि ।राजयपाल ने किया सम्मानित
दोसे खान जुनेजा/दिव्यांग जगत
जैसलमेर
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत सम्मान समारोह में लालू राम को राज्यपाल कलराज मिश्र ने डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री से सम्मानित किया । यूजीसी के द्वारा आयोजित नेट परीक्षा में उन्होंने NET और JRF क्लियर किया ।लालू राम ने अपनी शोध निर्देशिका डॉ. अनुपम सिसोदिया के निर्देशन में
“समकालीन हिंदी कविताओं में आदिवासी जीवन एक : अध्ययन (2006 से 2016 के विशेष संदर्भ में)” विषय पर अपना शोध कार्य किया
वर्तमान में लालू राम जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ठाकरबा, नोख में अध्यापक L 2 पद पर कार्यरत हैं।
भील आदिवासी समाज से लालू राम ने अपने परिवार,समाज और अजासर गांव का नाम रोशन किया। इस सफलता का श्रेय उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर अपने माता-पिता, शोध निर्देशिका डॉक्टर अनुपमा सिसोदिया, मामा जी तुलसाराम अध्यापक, और प्रधानाचार्य देवाराम परिहार को दिया ।


