DESH KI AAWAJ

जैन संस्कार विधि के बढ़ते कदम – तेयूप चलथान

जैन संस्कार विधि के बढ़ते कदम – तेयूप चलथान

प्रतिष्ठान का द्वितीय वर्ष में मंगल प्रवेश जैन संस्कार विधि से

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद चलथान द्वारा तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्री सोहनलाल सुपुत्र दिनेशकुमार , राकेशकुमार बाबेल के प्रतिष्ठान श्री भूमिका बेकरी ब्रेडलाइनर का द्वितीय वर्ष में मंगल प्रवेश का कार्यक्रम तारीख 01 Nov 2021 रात्रि 10.30 बजे जैन संस्कार विधि से उनके प्रतिष्ठान पर मनाया गया । नवकार मंत्र उच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुवे मंगलभावना यंत्र की स्थापना की गई । संस्कार टीम चलथान से तेयूप उपाध्यक्ष राकेश दक एवम संस्कार सहप्रभारी निर्मल दक द्वारा विधिवत मंत्रोचार के साथ इस कार्यक्रम को विधिवत रूप से संपादित किया गया । तेरापंथ सभा मंत्री श्री सुरेश चंद्र पितलिया , तेयूप अध्यक्ष ज्ञान दुगड़ , परामर्शक श्री राजेश सिंघवी एवम उपस्थित सभी व्यक्तियों ने इस अवसर पर बाबेल परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की । श्री दिनेश बाबेल द्वारा पधारे सभी महानुभावों का मुंह मीठा कराकर अभिवादन किया गया । आभार ज्ञापन श्री भाविक बाबेल ने किया । कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी तेयूप मीडिया प्रभारी विकेश दक एवम मीत दक द्वारा दी गई ।

admin
Author: admin