DESH KI AAWAJ

महावीर जन्मोत्सव पर किया रक्तदान – तेयुप चलथान

महावीर जन्मोत्सव पर किया रक्तदान – तेयुप चलथान

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में निर्देशित मानव सेवाकिय कार्य मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के तहत आज तारीख 14.04.2022 महावीर जन्मोत्सव निमित रक्तदान शिविर का आयोजन तेरापंथ युवक परिषद चलथान द्वारा तेरापंथ भवन में सुबह 11:30 बजे रखा गया । नवकार मंत्र उच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई तेरी अध्यक्ष ज्ञान दुग्गड ने सभी रक्तदाताओं एवं आज रक्तदान शिविर में उपस्थित सरदार ब्लड बैंक का शाब्दिक स्वागत अभिनंदन किया । रक्तदान शिविर में आज तेरापंथ युवक परिषद के 15 साथियों ने रक्तदान देकर प्रभु महावीर को श्रदा सुमन अर्पित किए । अभातेयुप MBDD राष्टीय सहप्रभारी श्री सौरभ पटावरी ने इस आयोजन निमित तेयुप चलथान को शुभकामनाएं प्रेषित की । तेयुप चलथान MBDD संयोजक राजकुमार पितलिया ने कहा की प्रभु महावीर के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर करके तेयुप साथियों ने आज के इस दिन को सार्थक बना दिया । रक्तदान शिविर के इस आयोजन में उपाध्यक्ष राकेश दक ,मंत्री दीपक खाब्या ,सहमंत्री बिपिन पितलिया , Mbdd सहप्रभारी लवीश नौलखा का मुख्य योगदान रहा । आभार ज्ञापन मंत्री दीपक खाब्या ने किया । विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी विकेश दक ने दी ।

admin
Author: admin