DESH KI AAWAJ

राजगढ़ धाम पर गुरूपूर्णिमा को लेकर मंदिर कमेठी की बैठक हुई सम्पन्न

राजगढ़ धाम पर गुरूपूर्णिमा को लेकर मंदिर कमेठी की बैठक हुई सम्पन्न

छोटे बच्चो को पोलियो की दवा पिलाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के सुप्रसिद्ध सर्वधर्म धार्मिक स्थल श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर रविवार को श्रद्धालुओ की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। धाम के उपासक चम्पालाल महाराज ने सर्वप्रथम मंदिर परिसर में बाबा भैरव व माँ कालिका के साथ चक्की वाले बाबा तथा सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा अर्चना की। पोलियो मुक्त भारत बनाने के लिये रविवार को राजगढ़ धाम पर चम्पालाल महाराज के कर कमलो द्वारा छोटे बच्चो को पोलियो की दवा की खुराक पिलाई गई। धाम पर हजारों की भीड़ के चलते नसीराबाद थाना प्रभारी महावीर मीणा मय जाप्ता श्रद्धलुओ की भारी भीड़ को संभालने के लिये मौके पर तैनात रहे। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि आगामी 03 जुलाई को धाम पर गुरूपूर्णिमा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। धाम पर आने वाले भक्तो के लिये श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ चैरीटेबल ट्रस्ट के द्वारा भी चाय व ठंडे पानी के प्रबंध किये जा रहे है। सेन ने बताया कि गुरूपूर्णिमा महोत्सव की तैयारियाँ जोरो पर है जिसे लेकर धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के सानिध्य में मंदिर कमेठी के साथ राजगढ़ मसाणिया भैरव भक्त मण्डल की बैठक सम्पन्न हुई। महाराज ने बैठक में गुरूपूर्णिमा महोत्सव पर महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग-अलग दर्शन करने की व्यवस्था के लिए अलग-अलग बेरिकेटिंगों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा व विशेष चमत्कारी चिमटी वितरण करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। महाराज ने भगदड़ से बचने के लिए पार्किंग तथा महिला व पुरूषों की उचित व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान देने के लिए कहा। रविवार को बारीश के मौसम के चलते धाम पर आये हुए हजारों श्रद्धालुओ की भारी भीड़ को अपनी बारी के लिये घण्टो तक इन्तजार के बाद बाबा भैरव,माँ कालिका के दर्शन करते हुए सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ कर परिक्रमा कर चमत्कारी चिमटी प्राप्त करने के पश्चात मुख्य स्थान चक्की वाले बाबा के मंदिर पर राजा रानी कल्पवृक्ष के भी परिक्रमा कर अपने परिवार के खुशहाली के लिये मन्नत माँगी। धाम पर भारी भीड़ के चलते मैले जैसा माहौल नजर आ रहा था चारो तरफ भीड़ ही भीड नजर आ रही थी । मुख्य मंदिर से चक्की वाले बाबा तक जाम लगा हुआ था। धाम पर बैठक में व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, राहुल सेन, अविनाश सेन, प्रकाश रांका, अनिल कटारिया,दिलीप राठी, बी.एल.गोदारा ,शंकर नाथ, कमल शर्मा, कमल सुनारीवाल, कैलाश सेन, राजू चावड़ा, नवीन गोयल, वीरेन्द्र सिंह, उज्जवल, कैलाश प्रजापत, अशोक मेहता आदि मौजूद रहे।

admin
Author: admin