देरांठू के तलाई के पास स्थित तेजा थान पर आज रात्रि को तेजा गायन का आयोजन
देरांठू के तलाई के पास स्थित तेजा थान पर आज रात्रि को तेजा गायन का आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के तलाई के पास स्थित तेजा थान पर आज रात्रि को मशहूर कलाकार शेरगढ़ मध्यप्रदेश की पार्टी द्वारा तेजा गायन का भव्य प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है । शेरगढ़ मध्यप्रदेश की पार्टी पहली बार देरांठू में प्रवेश होने पर ग्राम के मुख्य बगीची दिवान चौराहे से ग्रामीण गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत कर तेजा थान स्थल पर लेकर आयेगे । कार्यक्रम को लेकर तेजाजी थान स्थल पर आकर्षक विधुत सजावट के साथ भव्य पांडाल बनाया गया है । कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रारम्भ होगा ।


