DESH KI AAWAJ

जलदाय कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से हुई वार्ता

जलदाय कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से हुई वार्ता

दिव्याग जगत / बाड़मेर / रघुवीर पंचारिया

(वर्कचार्ज कर्मचारी होंगे नियमित,नई केडर स्ट्रैंथ बनाई जाएगी )

जलदाय कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत, एवं प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी की अगुवाई में राजस्थान सरकार द्वारा बनाई गई खेमराज कमेटी से वार्ता हुई।
इस वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष खेमराज चौधरी, कमेटी के सलाहकार आदित्य पारीक, मुख्य लेखा अधिकारी आर. के.मोदाणी, लेखा अधिकारी शान्तनु चटर्जी, एवं सलाहकार सदस्य विनोद पांडे शामिल हुए ।*प्रदेश प्रतिनिधि मंडल में*

प्रदेशकार्यकारी अध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा भीलवाड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष कोसला राम बाड़मेर, जयपुर के जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी, प्रदेश सलाहकार रामेश्वर गहलोत , बाड़मेर के कार्यकारी अध्यक्ष टिकमाराम चौधरी,उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह शामिल हुए।
प्रदेश प्रवक्ता भीखसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कई वर्षों से जलदाय विभाग की ज्वलंत समस्याओं जिसमें मुख्यत वर्क चार्ज कर्मचारियों का संविलिकरण करके नियमित करना , नई केडर स्ट्रैंथ लागू कर के नये पदों को सर्जन करना, सरकार द्वारा घोषित जनता जल योजना को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में समायोजित करने एवं वेतन प्रकरण, विभाग में रिक्त 70000 नए पदों की नई भर्ती करना, लिवरेज की राशि बढ़ाकर ₹12000 करना, स्टोर मुंशी प्रकरण, पदोन्नति प्रकरण, निजीकरण बंद करने, तथा स्थाई प्रवर्ती के कार्य विभाग द्वारा ही करवाने, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपकर विस्तार से वार्ता की गई।
इस दौरान वार्ता करते हुए खेमराज कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष खेमराज चौधरी ने बताया कि आपकी वाजिब मांगों को लेकर शीघ्र ही राजस्थान सरकार को अवगत करवाया जाएगा।और इस संबंध में हम शीघ्र ही कोई ठोस निर्णय लेंगे
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह शेखावत ने वेतन विसंगति कमेटी का सहानुभूति पूर्वक वार्ता सफल होने पर आभार व्यक्त किया।

admin
Author: admin