नसीराबाद छावनी से सुशील कुमार गदिया को बनाया वेरिड बोर्ड सदस्य
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद छावनी से सुशील कुमार गदिया को बनाया वेरिड बोर्ड सदस्य
अजमेर । केन्द्र सरकार के रक्षा मन्त्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर नसीराबाद छावनी परिषद के वेरिड बोर्ड मे नसीराबाद निवासी सुशील कुमार गदिया को वेरिड बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया । जिस पर गदिया ने सांसद भागीरथ चोधरी , देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतडा , विधायक रामस्वरूप लाम्बा व नसीराबाद मण्डल अध्यक्ष महेश मेहरा ( एडवोकेट ) सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया । वही गदिया के छावनी बोर्ड सदस्य बनने पर नसीराबाद वासियो ने भी खुशी व्यक्त करते हुए गदिया को बधाई दी है ।

