सुशील गदिया का शपथग्रहण समारोह कल
सुशील गदिया का शपथग्रहण समारोह कल
नसीराबाद छावनी के वेरिड बोर्ड सदस्य है गदिया
अजमेर । नसीराबाद छावनी परिषद के वेरीड बोर्ड के सदस्य सुशील कुमार गदिया का शपथ ग्रहण समारोह कल शुक्रवार को रखा गया है l नसीराबाद भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार मेहरा ने बताया कि पार्टी के समस्त कार्यक्रर्ता व पदाधिकारी व आम जनता सुबह 11बजे सुशील गदिया के निवास स्थान पर उपस्थित होकर सामूहिक रूप गदिया के साथ छावनी परिषद कार्यालय जायेंगे । वहां गदिया का शपथ ग्रहण समारोह होगा ।

