एस .एस .टी .चेक पोस्ट व कम मतदान वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण
एस .एस .टी .चेक पोस्ट व कम मतदान वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण
-नियामत जमाला-
भादरा,14 अप्रैल / लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलैक्टर) हनुमानगढ़ द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भादरा में अंतर्राज्यीय सीमा की डाबड़ी एस.एस.टी.चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश चन्देलिया व तहसीलदार मोनिका बंसल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया एवं आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इसी क्रम में ‘ आओ बूथ चले अभियान के अंतर्गत ‘ मतदान केन्द्र नंबर 144 भिरानी , मतदान केन्द्र नंबर 27 गोगामेड़ी और मतदान केन्द्र नंबर 130 और 131डीएवी स्कूल आदि कम मतदान वाले बूथों पर स्वीप गतिविधियों का निरीक्षण भी किया गया। फोटो- चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण करते अधिकारी


