सुनीता मीणा बनी मिसेज इंडिया क्वीन
सुनीता मीणा बनी मिसेज इंडिया क्वीन
सुनीता मीणा मिसेज इंडिया क्वीन के 2022 सभी साथियों को मेरी ओर से संदेश
साथियों समय समय पर महिलाओं ने भी देशहित और समाज के लिए अपने प्राणों की बली देकर महिला शक्ती की भी मिसाल पेश की है जिनमे लक्ष्मी बाई कालीबाई ज्योतिबा फुले फातिमा शेख कल्पना चावला मेरी कॉम पीटी उषा ऐसे अनगिनत महिलाओं के नाम है जिन्होंने देश का नाम विश्व पटल पर रेखा अंकित किया है।
__
दोस्तों आज के समय में रंग रूप के साथ-साथ टैलेंट को भी बखूबी से परखा जाता है. अगर कोई देखने में खूबसूरत होता है तो जरूरी नहीं की वो टैलेंटेड हो या फिर मिस इंडिया क्वीन खिताब जीत सके. इसके लिए उन्हें कई तरह से अपने आप को फिट रखना पड़ता है. जिसके बाद ही वो यहां तक पहुंच सकते हैं. वहीं आज मै आपको को Sunita meena के बारे में बताने जा रहा हूँ, जो देखने में इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि आप सोच ही नहीं सकेंगे. इतना ही नहीं ये एक आदिवासी परिवार से भी हैं, जिन्हें सुनीता मिसेज इंडिया क्वीन 2022 जीत जा चुका है.

–#2022_मेजीताथामिसेजइंडिया क्वीन_
दरअसल, मै बात कर रहा हूँ भारत की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक आदिवासी महिला सुनीता मीणा की, जो पूरे राजस्थान में बेहद खूबसूरत महिला हैं. आपको बता दूँ. कि साल 2022 में सुनीता मीणा को मिसेज क्वीन जीत हासिल हुआ था.।।
आत्मविश्वास बढ़ाने वाली बात,,
एक छोटे से परिवार में रहने वाली सुनीता मीणा है ये अपने घर को संंभालने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी प्रेरित करती हैं. साथ ही अपने बच्चों के साथ एक खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रही हैं.।।
सुनीता मीणा #महिलाओं के लिए बनी मिसाल.।।
आपको बता दूँ कि राह में थी चुनौतियां, सहयोग मिला तो पाई मंजिल ~ सुनीता मीणा
जयपुर के छोटे से गांव असरपूरा ( श्रृंगारपूरा ) की बेटी सुनीता मीणा ने मिसेज इंडिया क्वीन 2022 का खिताब जीता | इस शो का फिनाले दिल्ली में हुआ | यह सबसे चर्चित मॉडलिंग ब्यूटी पेजेंट शो माना जाता है | यह शो प्रभानंद प्रोडक्शन द्वारा आयोजित किया गया | इस शो में पूरे इंडिया से टॉप 30 मॉडल का सिलेक्शन किया गया | जिसमें जयपुर के छोटे से गांव असरपुरा की सुनीता मीणा ने अपने टैलेंट के दम पर टॉप 30 में जगह बनाई और इस शो में विजेता का खिताब जीता | इस शो के ऑडिशन मुंबई, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद, एवं राजस्थान के विभिन्न शहरों में हुए | इस शो के फिनाले में कई राउंड हुए | जिसमें सुनीता मीणा ने अपना बेस्ट टैलेंट दिखाकर मिसेज इंडिया क्वीन का खिताब अपने नाम किया |
सुनीता मीणा ने बताया कि उन्होंने इस शो के ऑडिशन ऑनलाइन दिए थे | एवं उनके मेंटर जया मीणा द्वारा ग्रुमिंग सेशन ली | जया मीणा मिस क्रिस्टल एंजेल का खिताब जीत चुकी है एवं उन्हें मोदी द्वारा भी सम्मानित किया गया है | सुनीता मीणा ने बताया कि यह खिताब जीतना उनके लिए आसान नहीं था | यह खिताब जीतने के लिए उनके पति रमेश मीणा, एवं माता पिता का बहुत सपोर्ट रहा | सुनीता मीणा ने यह खिताब जीतकर अपने गांव, समाज एवं राजस्थान का नाम रोशन किया |
सुनीता मीणा ने बताया कि इसके बाद वे इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट के लिए तैयारी कर रही है | उन्होंने बताया कि में विशेष रूप से लड़कियों के लिए रोल मॉडल बनना चाहती हूं जो कि हमारे समाज में लड़कियों को पढ़ाई के लिए या अन्य किसी टैलेंट के लिए बाहर नहीं भेजा जाता है | एवं में बस इतना कहना चाहूंगा आप अपनी बेटीयो को आगे बढ़ने का मौका दें | जिससे वे समाज का नाम रोशन कर सकें |
हालांकि अब सुनीता समाज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला अत्याचार, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत अभियान जैसे कार्यक्रमों में समाज में सकारात्मकता का संदेश देती हैं.
बहिन महिलाओं के लिए है ये #प्रेरणास्पद.।।
इन्होंने एक गृहिणी के तौर पर घर और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए ये मुकाम हासिल किया है. इनकी ये कामयाबी कहीं न कही लोगों के लिए मिसाल है और निश्चित तौर पर महिलाओं के लिए तो ये प्रेरणास्पद,,
ऐसी महिला पर समाज को गर्व होना चाहिये ओर किसी समाज की बहिन, बेटी हो सुनीता मीणा से कुछ सीखना चाहिए,, जिससे महिलाओं की एकता को मजबूती मिलें.।।
क्यों न हम बेटी शिक्षा को लेकर संकल्प ले की हम बेटी को भी बेट के बराबर शिक्षा दिलाएंगे ओर बेटा ओर बेटी में कोई अंतर नहीं करेंगे ओर दूसरों के बहन बेटियों को भी गलत नियत से नहीं देखेंगे ओर उनका भी सम्मान करेंगे
अब मैं वापिस समाज किसान सुनीता मीणा को उनके शुभकामनाएं देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं आप ऐसे ही समाज और देश का नाम रोशन करते रहो

