सुमन बाई ने किया सोडावास क्षेत्र का नाम रोशन
,,,,,,,,,,इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड
====================++++++=====+
सुमन बाई ने किया सोडावास क्षेत्र का नाम रोशन
==========+=++=============
दिव्यांग जगत //पंडित पवन भारद्वाज /अलवर
मुंडावर उपखण्ड के सोडावास कस्बे की राव विरेन्द्र सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सुमन बाई पुत्री रामपाल गुर्जर निवासी चूडला ने इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड में 1 लाख रुपए नकद व एक स्कूटी प्राप्त कर विद्यालय के साथ – साथ क्षेत्र का मान बढ़ाया । पुरुस्कार समारोह में सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग मंत्री टीकाराम जूली राजस्थान सरकार, योगेश मिश्रा जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अलवर, व जिला शिक्षा अधिकारी अलवर राकेश शर्मा पुरुस्कार वितरण समारोह में उपस्थित रहे । इस मौके पर शाला परिवार की तरफ से छात्रा को बधाई दी व छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की


