DESH KI AAWAJ

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में अति दुर्लभ मलद्वार मार्ग पुननिर्माण का किया सफल आपरेशन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय, अजमेर के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में एक जटिल एवं दुर्लभ शल्यक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
ब्यावर निवासी 4 वर्षीय बालक को लगभग तीन माह पूर्व गर्म तेल से जलने की गंभीर दुर्घटना हुई थी। इस दुर्घटना में जननांग एवं मल मार्ग (एनस ) के आसपास का भाग प्रभावित हो गया, जिसके कारण वहां अत्यधिक मोटा एवं सिकुड़ा हुआ हाइपरट्रॉफिक स्कार विकसित हो गया। समय के साथ यह निशान मल मार्ग के बाहरी छिद्र (एनस ) को संकुचित करने लगा, जिससे बच्चे को मल त्यागने एवम गैस पास करने में गंभीर कठिनाई होने लगी। पिछले तीन दिनों से मल का मार्ग लगभग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मरीज को आपातकालीन स्थिति में भर्ती कर तत्काल शल्यक्रिया करने का निर्णय लिया गया।
ऑपरेशन के दौरान हाइपरट्रॉफिक स्कार को पूर्णतः हटाया गया तथा नितंब (बटक ) क्षेत्र से लिए गए मांसपेशीय ऊतक की सहायता से मल मार्ग का पुनर्निर्माण किया गया। शल्यक्रिया सफल रही तथा मरीज की स्थिति संतोषजनक है। इस जटिल ऑपरेशन को प्लास्टिक सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. नेपो विधार्थी , डॉ. अभिनव, डॉ. सार्थक, डॉ. सलोनी, डॉ. तन्वी, डॉ. शुभम एवं डॉ. रजेश की सर्जिकल टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न किया। एनेस्थीसिया टीम विभागाध्यक्ष डॉ अरविंद खरे ,डॉ. प्रदीप एवं डॉ. रतन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह शल्यक्रिया प्रधानाचार्य डॉ. अनिल सामरिया एवं अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे के मार्गदर्शन में संपन्न की गई। इस ऑपरेशन में आवश्यक दवाओं/ उपकरणों/ जीवन रक्षक सामग्री को तुरंत उपलब्ध कराया गया
मां योजना प्रभारी डॉ अमित यादव ने बताया कि मरीज का उपचार मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मा योजना ) के अंतर्गत निःशुल्क किया गया।जबकि प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने पर लगभग चार लाख रुपये का खर्च आता । चिकित्सालय प्रशासन ने बताया कि जेएलएन चिकित्सालय में जटिल एवं उन्नत शल्यक्रियाएं निरंतर सफलतापूर्वक की जा रही हैं, जिससे प्रदेशभर के मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

admin
Author: admin