लम्पी स्किन डिजीज को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने व इस बीमारी से पशुओं की मौत पर उचित मुआवजा देने की मांग के ज्ञापन सौंपे
लम्पी स्किन डिजीज को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने व इस बीमारी से पशुओं की मौत पर उचित मुआवजा देने की मांग के ज्ञापन सौंपे
–नियामत जमाला–
भादरा, 1 सितंबर / भादरा क्षेत्र के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्व संसदीय सचिव जयदीप डूडी व ब्लॉक कांग्रेस देहात भादरा के निवर्तमान अध्यक्ष सतपाल नेहरा के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को स्थानीय उपखंड अधिकारी कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन भेज कर गौवंश में फैले लम्पी स्किन डिजीज रोग को महामारी ( राष्ट्रीय आपदा )घोषित करने व किसानों को पशुओं की लम्पी स्किन डिजीज से होने वाली मौत पर उचित मुआवजा दिलाया जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय पूर्व संसदीय सचिव जयदीप डूडी, ब्लॉक कांग्रेस देहात के निवर्तमान अध्यक्ष सतपाल नेहरा, रणजीत सबलानिया ,रामकुमार मूंड, कृष्ण कुमार बिजारनिया, संजीव पूनियां अध्यक्ष किसान कांग्रेस ब्लाक भादरा, जयसिंह फगेड़िया, अलताफ भुवाण, जसवंत नेहरा ,रामकुमार भाकर ,केसरा राम सिहाग ,चंद्रभान मेहलिया ,इंद्र लोर ,महावीर पूनियां ,रिसाल सिहाग ,लीलू राम बेनीवाल ,रामकुमार गढ़वाल ,श्यामलाल बजाज ,रमेश महण, धीरज भादरा ,रमेश लोर ,जयवीर बिजारणिया आदि मौजूद थे।
फोटो-उपखंड कार्यालय में कार्मिक को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता


