DESH KI AAWAJ

नसीराबाद उपखण्ड कार्यालय में ग्राम रथ अभियान के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ उपखण्ड अधिकारी यादव ने रखी समीक्षा बैठक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड कार्यालय में मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव की अध्यक्षता में ’’ग्राम रथ अभियान’’ के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई । बैठक में समस्त ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी द्वारा उपस्थिति प्रस्तुत की गई । बैठक में उपखण्ड अधिकारी यादव द्वारा ग्राम रथ अभियान के संबंध में दिशानिर्देश प्रदान किये गये। इसके साथ ही 29 अप्रैल से 13 अप्रैल तक राज्य सरकार की मंशा अनुसार विधानसभा क्षेत्र नसीराबाद में राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों को ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए ग्रामीण क्षेत्र में एल0ई0डी0 मोबाइल वैन ’’ग्राम रथ अभियान’’ का संचालन संबंधी दिशानिर्देश दिये गये। उपखण्ड अधिकारी यादव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र नसीराबाद में ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत श्रीनगर से किया जायेगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित विभाग जैसे कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, कृषि विपणन, ग्राम पंचायत, सहकारिता विभाग, पशुपालन, राजस्व, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजीविका विभाग, डेयरी, सिंचाई विभागों के कर्मचारी/अधिकारीगण रथ यात्रा में उपस्थित रहकर स्वंय के विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों, नीतियों, उपलब्धियों इत्यादि की जानकारी जन-जन को उपलब्ध कराते हुए उनके प्रचार-प्रसार की कार्यवाही भी करेंगें।

admin
Author: admin