उपखण्ड अधिकारी ने किया रामसर के चिकित्सालय, बूथों व आंगनबाड़ी का निरीक्षण
उपखण्ड अधिकारी ने किया रामसर के चिकित्सालय, बूथों व आंगनबाड़ी का निरीक्षण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद मे नये आये उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव ने सोमवार को रामसर के चिकित्सालय, पोलिंग बूथों , विधालय व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं मिलने व पर्दे आदि लगे हुए नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए। वहीं विधालय में बने पोलिंग बूथ 16,17,18,19,20 व 21 का भी निरीक्षण किया, साथ ही पोषाहार आदि व्यवस्था भी देखी जो सुचारू रूप से सही पाई गई। जिस पर संतोष व्यक्त किया। वहीं विधालय में ही संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में 13 बच्चों के नामांकन में मात्र 4 बच्चे ही मिलने पर उच्च अधिकारियों से बात कर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही हल्का पटवारी में भीअभिलेख शाखा की भी जांच की गई।
इस अवसर पर उपखण्ड कार्यालय से आशीष अग्रवाल , चिकित्सालय से डा. केदारनाथ, शाखा प्रधानाचार्य अशोक कुमार , शौभाग , चांदमल एवं हल्का पटवारी गिरदावर अशोक कुमार मीणा , पटवारी गिरिराज सैनी , सहायक चेतन बरौला , कम्पाउन्डर कैलाश चन्द व समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे।


