DESH KI AAWAJ

शिक्षकों के अभाव में चौपट पढ़ाई से विद्यार्थी परेशान

शिक्षकों के अभाव में चौपट पढ़ाई से विद्यार्थी परेशान

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुण्डावर उपखण्ड के ग्राम बल्लूवास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गत कई दिनों से व्याख्याता के पद रिक्त होने के कारण छात्र छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जहां एक ओर राज्य व केंद्र सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और पढ़ेगा इंडिया ,बढ़ेगा इंडिया जैसे नारे देते हैं वहीं सरकारी विद्यालयों में अध्यापक भी पूरे नहीं हैं।विदित रहे बल्लूवास गांव की उच्च माध्यमिक विद्यालय में 360से ज्यादा छात्र छात्रा अध्ययनरत हैं।विद्यालय में गत कई दिनों से राजनीतिक विज्ञान,भूगोल व हिंदी साहित्य के व्याख्याता के पद रिक्त चल रहे हैं। जिसके कारण छात्र छात्राओं को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है जबकि दिसंबर में अर्धवार्षिक परीक्षा आ रही हैं ऐसी स्थिति में अध्यनरत बच्चों का उनका भविष्य अंधकार में जाता नजर आ रहा है।मुण्डावर महाविद्यालय संघर्ष समिति अध्यक्ष सुरेश यादव बल्लूवास ने बताया की बल्लूवास स्कूल मुण्डावर तहसील की जानी मानी स्कूल है।जहां छात्र संख्या भी काफी है लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण विद्यालय में राजनीतिक विज्ञान ,भूगोल व हिंदी साहित्य के व्यख्याता के पद रिक्त हैं साथ ही लेवल 2 हिन्दी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद कई वर्षों से रिक्त चल रहे हैं। जिसके कारण ग्रामीणजनों में रोष है।सुरेश यादव बल्लूवास ने बताया की यदि प्रशासन ने शीघ्र ही इस ओर ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीणों को मजबूरन स्कूल पर तालाबंदी करना पड़ेगी।

admin
Author: admin