DESH KI AAWAJ

विधि कॉलेज अलवर के छात्रों ने एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा तिथि बढ़ाने को लेकर एडीएम अलवर को दिया कॉलेज शिक्षा विभाग जयपुर के नाम ज्ञापन।

विधि कॉलेज अलवर के छात्रों ने एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा तिथि बढ़ाने को लेकर एडीएम अलवर को दिया कॉलेज शिक्षा विभाग जयपुर के नाम ज्ञापन।

दिव्यांग जगत अलवर //पंडित पवन भारद्वाज

अलवर विधि कॉलेज के छात्रों ने एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा तिथि बढ़ाने को लेकर रामराज मीणा के नेतृत्व में एडीएम वंदना खोरवाल को दिया ज्ञापन रामराज मीणा ने बताया कि छात्रों का सत्र जनवरी माह से प्रारंभ हुआ था विधि विश्वविद्यालय द्वारा मई माह से संभावित परीक्षा तिथिया बताई जा रही है विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा फॉर्म 16 अप्रैल तक भरे जा रहे हैं, हालांकि छात्रों का कहना है की कॉविड 19 के कारण हमारी क्लास लगातार नहीं चली और हमारा प्रथम वर्ष का पाठ्यक्रम पूर्ण नहीं हुआ और विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा फॉर्म भरवाए जा रहे हैं और मई माह में प्रथम वर्ष की परीक्षाएं होने बताई जा रही है जबकि देखा जाए तो छात्रों का एलएलबी प्रथम वर्ष का कोर्स अभी तक क्लास नहीं लगने के कारण पूर्ण नहीं हुआ है इस कारण छात्रों को परीक्षा देने में बहुत बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा जिससे उनके भविष्य को खतरा हो सकता है छात्रों का कहना है कि जल्द से जल्द एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जाए और छात्रों का एलएलबी प्रथम वर्ष का पूरा कोर्स करवाया जाए उसके बाद परीक्षा की तिथि घोषित की जाए इस दौरान छात्र नेता रामराज मीणा, लवीना, वर्षा, सचिन, सिमरन, विधिका, रितू, अरविंद, निरंजन सहित दर्जनों की संख्या में छात्र मौजूद रहे।

admin
Author: admin