DESH KI AAWAJ

आर्य नारायणी देवी टीटी काँलेज के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

आर्य नारायणी देवी टीटी काँलेज के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । आर्य नारायणी देवी टीटी कॉलेज में शुक्रवार को शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया । जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को जयपुर आमेर का किला एवं साइंस एवं टेक्नोलॉजी पार्क ले जाया गया । शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को ऐतिहासिक स्थल सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराना था । छात्रों ने आमेर का इतिहास जाना वह वहां की संस्कृति और कलाकृति का ज्ञान प्राप्त किया। साइंस एंड टेक्नोलॉजी पार्क में विज्ञान को नजदीक से जाना । जिससे उन्होंने प्राचीन और नवीन युग में विज्ञान के द्वारा किए जाने वाले कार्य का ज्ञान प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विज्ञान के मॉडल को जैसे डीएनए शल्य चिकित्सा एक्ट्रेस आदि कैसे कार्य करते हैं उनको प्रायोगिक रूप में देखा तारा मंडल के बारे में अधिक रोचक ज्ञान प्राप्त किया। शैक्षिक भ्रमण में लगभग 100 प्रशिक्षणार्थी और सभी प्रवक्तागण उपस्थित रहे।

admin
Author: admin