DESH KI AAWAJ

वर्चुअल माध्यम से बाल – विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विद्यार्थियों को किया जागरूक

वर्चुअल माध्यम से बाल – विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विद्यार्थियों को किया जागरूक
-नियामत जमाला-
  भादरा, 25 नवंबर /राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार गुरुवार को स्थानीय वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट श्रीमती सुनीता बेड़ा की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन वर्चुअल माध्यम से स्थानीय श्री श्याम उच्च माध्यमिक विद्यालय के साथ किया गया। जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को बाल-विवाह को एक सामाजिक बुराई बताते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया । इसी अवसर पर स्थानीय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मैजिस्ट्रेट सुश्री निधि पूनियां ने भी विद्यार्थियों को बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर-1098 के बारे में जानकारी प्रदान की। वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर में विद्यालय के संस्थापक अमरनाथ शर्मा, अस्सिटेंट पवन गोस्वामी एवं छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर रोहताष कुमार लिपिक ग्रेड-फस्ट/रीडर भी मौजूद थे।
फोटो-जानकारी देते न्यायाधीश

admin
Author: admin