DESH KI AAWAJ

छात्रा हनी ने जीता कांस्य पदक, सोडावास कस्बे में हुआ सम्मान क्षेत्र का किया नाम रोशन

छात्रा हनी ने जीता कांस्य पदक, सोडावास कस्बे में हुआ सम्मान क्षेत्र का किया नाम रोशन

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

मुण्डवार क्षेत्र के सोडावास कस्बे की राव बिरेंदर उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा व सोडावास की समीपवर्ती मऊ गांव की बेटी हनी यादव पुत्री जितेंद्र यादव 17 वर्षीय बालिका वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त करने में सफलता हासिल की । आपको बता दें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करणपुर में आयोजित 66वीं राज्य स्तरीय विद्यालय माध्यमिक, उच्च माध्यमिक जुड़ों 17 वर्ग 19 वर्षीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया । सोडावास कस्बे में मंगलवार को खिलाड़ी हनी के आने पर विद्यालय परिवार व सोडावास के ग्रामीणों की ओर से सम्मान किया गया । इस मौके पर शाला निर्देशक वीरेंद्र यादव व सोडावास के पूर्व सरपंच सुरजभान बोहरा के नेतृत्व में सोडावास बस स्टैंड पर सम्मान किया गया । इस सम्मान कार्यक्रम मे धोकलनाथ आश्रम के संत शुभनाथ महाराज व योगेंद्र नाथ महाराज व शाला परिवार व ग्रामीण भी शामिल रहे

admin
Author: admin