किसी भी परिस्थिति में ना उतरे जनेऊ , दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई ।
किसी भी परिस्थिति में ना उतरे जनेऊ , दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई ।
पंडित पवन भारद्वाज अलवर
युवा ब्राह्मण सभा परिवार के सदस्यों की रोष बैठक आयोजित हुई।
अलवर ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया अध्यापक पात्रता परीक्षा के दौरान दिनांक 23 जुलाई को पालोदा निवासी हार्दिक व्यास का परीक्षा केंद्र बीएनपीएस उदयपुर आया , परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्र के बाहर चेकिन के दौरान परीक्षा केंद्र पर मौजूद पुलिस कर्मी द्वारा हार्दिक व्यास से जनेऊ उतारने के लिए बोला , ऐसे में हार्दिक व्यास द्वारा कहा गया कि यह मात्र एक पारदर्शी धागा है इसमें ना तो कुछ छुपाया जा सकता है और ना ही कुछ ले जाया जा सकता है इसके बाद भी सेंटर पर उपस्थित कर्मियों द्वारा जनेऊ उतारने के लिए कहा तो हार्दिक व्यास द्वारा तर्क दिया गया की चुकी जनेऊ इस प्रकार उतारना हिंदू पुरातन एवम सनातन धर्म के विरुद्ध है जनेऊ संस्कार है जो ना तो बिना मंत्रोचार के साथ पहनी जाती है और ना ही बिना मंत्रोचार के साथ उतारी जाती है इन सभी बातों के बाद भी वहां उपस्थित कर्मी नहीं माने एवं जबरदस्ती कर उनकी जनेऊ को पहले काटने की कोशिश की और फिर हार्दिक व्यास द्वारा बार-बार मना करने के बाद पवित्र जनेऊ को परीक्षा केंद्र पर मौजूद पुलिस के कांस्टेबल द्वारा कैंची से काटने का प्रयास किया गया बाद में हार्दिक व्यास द्वारा ना चाहते हुए स्वयं भारतीय सनातन धर्म के विरुद्ध जनेऊ को उतारना पड़ा ।
भारतीय सनातन धर्म के अपमान कि उक्त घटना से संपूर्ण ब्राह्मण समाज सहित सनातन धर्म में आक्रोश व्याप्त है , युवा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को पत्र लिखा गया जिसमे 7 दिन का समय देते हुए घटना में संबंधित सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने एवं जनेऊ को किसी भी परिस्थिति में उतारने के लिए बाध्य नही करने के संबंध में लिखा गया ।
पत्र में लिखा है की रोष आक्रामक रूप ना ले अतः दोषियों के खिलाफ सख्त एवं जल्द कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को युवा कार्यकर्ताओं द्वारा पत्र लिखा गया ।
इस दौरान ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा, शिव चरण कमल ,डॉ विनोद शर्मा, राजेंद्र शर्मा, एडवोकेट नवनीत तिवारी, जगराम पहलवान ,महेश उपाध्याय, विष्णु शर्मा, डॉ नितिन भाल, रेवती दीक्षित,एडवोकेट आई डी शर्मा, लखन जोशी, गौरव शर्मा , विशाल शर्मा आदि सनातन धर्म से जुड़े लोग शामिल रहे ।


