DESH KI AAWAJ

भटियानी में दिन दहाड़े चोरी, लाखों के गहने ले उड़े

भटियानी में दिन दहाड़े चोरी, लाखों के गहने ले उड़े

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर ।नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम भटियानी में दिन दहाड़े चोरों ने बोला धावा और लाखों के गहने लेकर फरार हो गए।
ग्राम भटियानी के 25 वर्षीय धर्मराज पुत्र रामरतन प्रजापत ने बताया की गाँव भटियानी में ही धर्मराज के परिवार में कोई मौत हो गई थी वो सभी परिवार जन शोक परिवार के घर गए हुए थे।
जब धर्मराज शोक परिवार से वापस अपने घर आये तो घर के ताले टूटे पाए । धर्मराज और मौहले के लोगों ने बताया की दिन में करीब एक बजे अज्ञात चोरों ने घर मे घुस कर तीन कमरों के ताले तोड़े जिसमे एक कमरे का लोहे का चम्मच डालकर ताला तोड़ने की कोशिश की मगर ताला टुट नही पाया।
बाकी दो कमरों का तोड़कर आलमारी व एक लोहे बक्से के ताले भी तोड़े और आलमारी से करीब दो ढाई लाख रुपये के गहने दिन दहाड़े चोरी करके ले गए और एक बैग से कुछ कागजात और बहुत सारा सामान फर्श पर बिखेर भी दिया।

admin
Author: admin