DESH KI AAWAJ

ईश्वर में दृढ़ निष्ठा के साथ हुई श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा – केजी कौशिक

ईश्वर में दृढ़ निष्ठा के साथ हुई श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा – केजी कौशिक

दिव्यांग जगत पण्डित पवन भारद्वाज

बानसूर उपखण्ड के बामनवास ग्राम पंचायत की नरूका वाली में सैनी समाज द्वारा श्री वीर हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

जिसमें समस्त मंत्रोच्चारण के साथ हनुमान जी की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। कार्यक्रम में राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां उनका साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि धरा के हर कण कण में ईश्वर विराजमान है, हम सबकी ईश्वर के प्रति इसी दृढ़ निष्ठा से भक्तिभाव के लिए समाज की नई युवा पीढ़ी को सही राह एवं संस्कारवान बनाने के लिए आज समाज में इसी प्रकार धार्मिक भावनाओं को बढ़ाते हुए श्री हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। ताकि ईश्वर हम सब का कल्याण कर सद्बुद्धि प्रदान करे।

इस दौरान वहां बामनवास सरपंच बबीता कंवर, हरसौरा सरपंच मुकेश अंबावत, किशोरपुरा सरपंच गिरिराज, चूला सरपंच प्रतिनिधि पूरण गुर्जर, डेलीगेट पप्पू बोस, शेरसिंह शेखावत, राकेश वार्ड पंच, सतवीर वार्डपंच, छाजूसिंह शेखावत, भीमसिंह शेखावत, शिंभू सिंह शेखावत, हनुमान, राजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, मातादीन सैनी, हरिसिंह, रामसिंह सहित समस्त सैनी समाज एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

admin
Author: admin