DESH KI AAWAJ

अजमेर मे भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण हुआ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर मे भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण हुआ

अजमेर के रीजनल तिराहे पर अष्टधातु निर्मित साढे आठ फीट ऊंची मूर्ति लगी

अजमेर । राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से अजमेर के रीजनल तिराहे पर अष्टधातु निर्मित 8:30 फीट ऊंची भगवान परशुराम जी की मूर्ति का अनावरण किया गया । अनावरण कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियो सहित साधु-संतों ने की शिरकत ।
अजमेर के रीजनल कॉलेज के समीप परशुराम सर्किल के पास राजस्थान की सबसे बड़ी भगवान परशुराम की प्रतिभा का अनावरण सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वधान में किया गया। समाज के प्रबुद्ध जन की उपस्थिति में भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई।
ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम शर्मा, युवा अध्यक्ष रवि शर्मा, संभाग अध्यक्ष कपिल शर्मा, बीपी सारस्वत, जेके शर्मा, नितिन शर्मा , समीर शर्मा, दीन दयाल शर्मा, नितेश आत्रे, भारती शर्मा, विनीता जेमन, ज्ञान सारस्वत सहित समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे ।

admin
Author: admin