DESH KI AAWAJ

बीर गांव की 8 छात्राओ का राज्य स्तर पर चयन टेनिस क्रिकेट में

बीर गांव की 8 छात्राओ का राज्य स्तर पर चयन टेनिस क्रिकेट में

शाबाश बेटियां शाबाश

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम बीर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की 8 छात्राओं का टेनिस किक्रेट मे राज्य स्तर पर चयन हुआ । जिसमे मुस्कान बानो , निशा कुर्डिया , गरिमा कुर्डिया , रिंकू गुर्जर , सुमित्रा रावत , आरती रावत , पिंकी गुर्जर , शोभा गुर्जर का चयन हुआ है । इस दल की कोच श्री मति भूपेंद्र कोर व्याख्याता ( अंग्रेजी ) है । छात्राओं द्बारा गांव का नाम रोशन करने पर बीर के ही सामाजिक कार्यकर्ता रामलाल गुर्जर ने 24000 रुपये का सहयोग इन खिलाड़ियों हेतु क़मिक सहयोग प्रदान किया है । जिस पर प्रधानाचार्य मुकेश कुमार तंवर ने समाजसेवी कार्यक्रर्ता रामलाल गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधी मुराद अली, पीटीआई पुरण गुर्जर,हरीराम जाट (मोड़ी) आदि को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

admin
Author: admin