भारतीय स्टेट बैंक ने आँगन बाड़ी केन्द्र में एल. ई.डी.व आलमारी आदि की भेंट
भारतीय स्टेट बैंक ने आँगन बाड़ी केन्द्र में एल. ई.डी.व आलमारी आदि की भेंट
-नियामत जमाला-
भादरा,14 मार्च / भारतीय स्टेट बैंक शाखा द्वारा गुरुवार को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत भादरा के वार्ड नंबर 15 स्थित आँगन बाड़ी केंद्र में एल. ई. डी.,आलमारी, आरओ वाटर प्यूरीफायर व पानी की टँकी भेंट की गई। इस अवसर पर एसबीआई हनुमानगढ़ एजीएम सुनील कुमार, शाखा प्रबंधक कमलेश फोगला , वार्ड पार्षद सलीम खानजादा , पूर्व पार्षद भंवर खां, लतीफ खान, फारुक खान, रफीक मोहम्मद , आसिफ खान , संदीप, सोनू व हनीफ नसवाण सहित अनेक वार्डवासी मौजूद थे।


