DESH KI AAWAJ

खेल से होता है युवाओं का सर्वांगीण विकास : नगेंद्र सिंह

खेल से होता है युवाओं का सर्वांगीण विकास : नगेंद्र सिंह

अलवर नारायणपुर /पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत

(भारतीय जनता युवा मोर्चा अलवर उत्तर ने नारायणपुर में किया “रन फॉर यूथ – यूथ फॉर नेशन मैराथन” का आयोजन ) बानसूर…! राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा अलवर उत्तर द्वारा “रन फॉर यूथ – यूथ फॉर नेशन मैराथन” कार्यक्रम का आयोजन बानसूर विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर स्थित खेल स्टेडियम में आयोजित किया गया । इस दौड़ प्रतियोगिता में लगभग 100 लड़के व 50 लड़कियों ने भाग लिया । कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश मंत्री भाजपा श्री महेन्द्र यादव उपस्थित रहे । मुख्यातिथि ने विजेताओं को आकर्षक ट्रॉफी एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा अलवर उत्तर के जिलाध्यक्ष अभय भिदुड़ी “भूरा गुर्जर” एवं भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक पंडित वीरू भारद्वाज उपस्थित हुए । कार्यक्रम संयोजक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा अलवर उत्तर के जिला महामंत्री नगेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है जिसे युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है । भारत देश की अधिकतर आबादी युवाओं की है और किसी भी देश का भविष्य उसके युवाओं पर ही निर्भर करता है। नई प्रतिभा के आने से देश को ना सिर्फ तरक्की मिलती है, बल्कि देश का सर्वांगीण विकास भी होता है । स्वामी विवेकानंद अपने विचारों और अपने आदर्शों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं । उन्होंने काफी कम उम्र के अंदर ही दुनिया में अपने विचारों के चलते अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी । उनके विचारों से युवाओं को सही दिशा मिल सके, इस मकसद से ही उनके जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है । भारतीय जनता युवा मोर्चा अलवर उत्तर की पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूँ एवं प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ । युवा मोर्चा अलवर उत्तर आने वाले समय में भी इस प्रकार की गतिविधियों व कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा ।

admin
Author: admin