DESH KI AAWAJ

सडक़ पर तेज रफ्तार बाइक फिसली,एक की मौत

सडक़ पर तेज रफ्तार बाइक फिसली,एक की मौत

लाडनूं संवाददाता। रणजीत राम

निम्बी जोधा के समीप एक तेज रफ्तार बाइक फिसलने से एक 19 साल के युवक की मोके पर ही मौत हो गई वहीं तो बच्चे मामुली रुप से घायल हो गए। मृतक दोनो बच्चों के साथ अपने गांव से निम्बी जोधा की तरफ आ रहा था इससे अचानक तेज रफ्तार से चल रही बाइक फिसल गई। इससे बाइक चालक का सिर सामने दीवार से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की सहायता से लाडनूं स्थित chc हास्पिटल पहुंचाया। वहीं शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सपुर्द कर दिया गया।
पुलिस ने बताया है की मणु गांव निवासी चेनाराम पुत्र राजुराम ( 19 ) बाइक पर दो बच्चों सुनील और जितेंद्र मेघवाल के साथ निम्बी जोधा की तरफ आ रहा था। तभी यह हादसा हो गया। जिसमें चेनाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुनील और जितेंद्र मामूली घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद छुट्टी दे दी गई।

admin
Author: admin