एसपी ने सीएलजी सदस्यों की बैठक
एसपी ने सीएलजी सदस्यों की बैठक ली
रणजीत राम / दिव्यांग जगत
लाडनूं। जोधपुर में हुई हिंसा के बाद अब पुलिस अलर्ट मोड पर है। लाडनूं में गुरुवार को एडिशनल एसपी विमल सिंह नेहरा ने सीएलजी सदस्य व गणमान्य लोगो की बैठक ली। नेहरा ने इस मौके पर कहा की कस्बा क्षेत्र से जुड़े हुए कुछ लोग ऐसे हैं जो सोशल मिडिया पर धर्म व जाती से जुड़े आपत्तिजनक मैसेज डाल देते हैं। ऐसे लोगों को अब पुलिस के द्वारा चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस के द्वारा फेसबुक के माध्यम से चलाने वाले पेज,वाट्सएप ग्रुप को चिन्हित कर रही है।
थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने बताया कि हमने लाडनूं से कुछ ऐसे लोगो को भी चिन्हित किया है। जो कहीं ना कहीं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट व मेसेज डालते हैं। इनके खिलाफ अब पुलिस प्रभावी कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही क्षेत्र में चल रहे दर्जनों ग्रुपों पर भी साइबर सेल की तरफ से नजर रखी जा रही है।
थानाधिकारी ने बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में मौजूद सीओ गोमाराम चौधरी ने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस मौके पर शंभू सिंह जैतमाल, रामेश्वरलाल जाट, जेपी टाक, नरेंद्र भोजक सहित विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे।


