नसीराबाद मे सौम्यनंदिनी माता जी का हुआ भव्य मंगल प्रवेश
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद मे सौम्यनंदिनी माता जी का हुआ भव्य मंगल प्रवेश
अजमेर । नसीराबाद मे आज सौम्यनंदिनी माताजी ससंघ का
नगर में मंगल प्रवेश हुआ । आर्यिका सौम्यनंदिनी माताजी ससंघ ग्राम जगपुरा ढाणी से बिहार कर गुरुवार को प्रातः नसीराबाद पहुंची । जहां नृसिंह मंदिर चौराहे पर उनका जैन धर्मावलंम्बियों की ओर से भव्य स्वागत किया। इसके बाद जैन धर्मावलंम्बी उन्हें ढोल ढमाकों के साथ जुलूस के रूप में सदर बाजार स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर तक लाये।

