DESH KI AAWAJ

पंचायत समिति श्रीनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायतो में 24 व 25 जनवरी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन व वार्षिक सत्यापन कैम्प लगेगा

पंचायत समिति श्रीनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायतो में 24 व 25 जनवरी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन व वार्षिक सत्यापन कैम्प लगेगा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्रीनगर पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में आई टी सेंटर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 24 व 25 जनवरी को पेंशन सत्यापन कैम्प का आयोजन किया जावेगा । इस हेतु सभी ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ट सहायक, ग्राम रोजगार सहायक- सत्यापन कार्य शत-प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करेगे । साथ ही पंचायत स्तरीय विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि यथा पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक, एएनएम, पशुधन सहायक, आंगनबाड़ी टीम (कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, ग्राम महिला साथिन), नरेगा मेट, वार्ड पंच , जनप्रतिनिधि मोजूद रहेंगे । साथ ही ग्राम पंचायत के सभी ईमित्रा से सत्यापन से वंचित पेंशनरों का सत्यापन का कार्य किया जावेगा । केम्पो का उच्च अधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षण किया जावेगा।

admin
Author: admin