नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ के द्बारा सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाया
नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ के द्बारा सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया सघन अभियान धीम के तहत गुरुवार से 80 प्लस एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतू 80 प्लस एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर घर जाकर उनको मतदान अवश्य करने हेतू प्रेरित करते हुए एक से दो मिनट का विडियो बनाकर रील बनाई गई। बीएलओ के माध्यम से होम वोटिंग की जानकारी साझा की गई। विभिन्न एप्स यथा सी विजिल, सक्षम एप आदि के माध्यम से मतदाताओं में वोटिंग हेतू जागरुकता कार्यक्रम संचालित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र नसीराबाद में किया गया।


