सामाजिक एकता बिना समाज विकास सम्भव नही – उत्तम वैष्णव
सामाजिक एकता बिना समाज विकास सम्भव नही – उत्तम वैष्णव
वैष्णव समाज शिक्षक सम्मान, वैष्णव युवा महासभा शपथ ग्रहण सम्पन्न
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । वैष्णव समाज केकडी द्बारा आयोजित शिक्षक सम्मान एवं वैष्णव युवा महासभा का शपथ ग्रहण समारोह ब्यावर रोड स्थित मंथन कोचिंग क्लासेज में सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के सम्मुख दीप जला कर की गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति वैष्णव महासभा अजमेर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर वैष्णव हरिद्वार थे , वही कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष उत्तम वैष्णव , विशिष्ठ अथिति सीताराम वैष्णव डाबर , बजरंग दास वैष्णव साकरिया , महासभा केकडी के अध्यक्ष गोपाल वैष्णव रणजीतपुरा रहे ।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में युवा महासभा केकडी के अध्यक्ष संजय वैष्णव सहित युवा कार्यकरणी का स्वागत अभीनन्दन व शपथ ग्रहण कराया गया । कार्यक्रम में बालिकाओं ने मन मोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी , जिसे समाज बन्धुओ ने सराहा ।
कार्यक्रम के अंत में वैष्णव समाज के सेवानृवित शिक्षक सम्मानित व्यक्तित्व–
ओमजी गुरुजी स्यार वाले ,
बिरदीचंद वैष्णव केकडी , सीताराम वैष्णव नासिरदा ,
चतुर्भुज वैष्णव तसवारिया , भवंर लाल वैष्णव सलारी ,
गोविंद वैष्णव कुशायता ,
शंकर वैष्णव बगीची ,
मांगी लाल वैष्णव सरसडी , जगदीश वैष्णव बघेरा
को माला ,स्मृति चिन्ह , बेग, गीता ग्रन्थ देकर अभीनन्दन किया गया ।
कार्यक्रम को शंकर वैष्णव बगीची , सीताराम वैष्णव डाबर , श्याम सुंदर वैष्णव , रामनारायण वैष्णव सरसडी , बिरदीचंद वैष्णव ने सम्बोधित किया । वही राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष उत्तम वैष्णव ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि आज के समय मे समाज एकता बहुत जरूरी है , बिना सामाजिक एकता के समाज विकास नही कर सकता । कार्यक्रम को सफल बनाने में केकडी वैष्णव समाज से जुड़े गणमान्य बन्धुओ सहित , संजय वैष्णव मंथन कोचिंग , बालमुकुन्द ,दिनेश रणजीतपुरा, अनिल , रमेश , गोविन्द , बृजकिशोर , नवल , सुनील , श्याम सुंदर, आशीष , तेजमल , परमेश्वर टिलावत , गणेश वैष्णव आदि का विशेष सहयोग रहा ।


