देरांठू में श्याम महिला मण्डली ने मनाया फागोत्सव
देरांठू में श्याम महिला मण्डली ने मनाया फागोत्सव
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के श्याम महिला मण्डली ने बस स्टैंड स्थित बगीची बालाजी में धूमधाम से राधा कृष्ण के भजनों के साथ नाचते , गुलाल उड़ाते हुए फागोत्सव मनाया। इस अवसर पर श्याम महिला मण्डली से चन्दा सोनी , सुमित्रा दाधीच , जसवन्ती देवी जाट , जशोदा देवी जाट , सुमन देवी दाधीच , विष्णु देवी वैष्णव , सुषमा दाधीच , शोभा देवी सोनी , मधु देवी पाराशर , इन्द्रपाल कौर , मधु देवी लक्षकार , गुलाबी देवी माली , सुप्यारी देवी प्रजापत सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।


