DESH KI AAWAJ

श्याम बाबा का नयागांव  में जागरण मेले  व भंडारे का हुआ आयोजन ।

श्याम बाबा का नयागांव  में जागरण मेले  व भंडारे का हुआ आयोजन ।

संवाददाता पंडित पवन भारद्वाज।

,,मुंडावर उपखण्ड की ग्राम पंचायत करनिकोट के गांव नया गांव में श्याम बाबा  का जागरण व भंडारा ग्रामीणों के जन सहयोग से श्याम मंदिर परिसर में किया गया  । कार्यक्रम  14 मार्च  रात्रि जागरण हुआ  व 15 मार्च दिन में भंडारे का आयोजन हुआ  ।  बाबा के भजनों का गुणगान जागरण  अंजू सैनी, संजय कसाना एंड पार्टी, रिंकू डांसर सहित अनेक कलाकारो ने किया  ।  जागरण के दौरान  3 झांकियां मनमोहक सजाई गईं ।  जागरण में कृष्ण सुदामा की झांकी को देखकर लोगों में प्रेम के आंसू छलक आए । मंगलवार को प्रातः 11 से शाम तक भंडारे में आस पास गावों के ग्रामीणों ने प्रसादी  पाई ।
भंडारे में जनप्रतिनिधि भी पहुंच कर बाबा के दरबार में धोक लगाकर बाबा का आशीर्वाद व प्रसादी ली ।

admin
Author: admin