DESH KI AAWAJ

बीसलपुर पाईप लाईन में होगा शटडाउन, जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

बीसलपुर पाईप लाईन में होगा शटडाउन, जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

अजमेर। अजमेर बीसलपुर पाईप लाईन में रख-रखाव के लिए शटडाउन होने से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री राजीव कुमार ने बताया कि अजमेर बीसलपुर वितरण प्रणाली में रखरखाव के लिए 26 दिसम्बर प्रातः से 27 दिसम्बर रात्रि 11.59 बजे तक शटडाउन प्रस्तावित है। इस शटडाउन के अन्तर्गत थडोली हैडवक्र्स पर आरडब्ल्यूआर एवं गोयला में सीडब्ल्यूआर की सफाई एवं 1200 एमएम पीएससीसी पाईपलाईन के लीकेज ठीक करने प्रस्तावित है। इस कारण अजमेर ग्रामीण क्षेत्र एवं शहर बिजयनगर में जलापूर्ति बाधित रहेगी। अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद एवं पुष्कर आदि में जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।

admin
Author: admin