DESH KI AAWAJ

श्री राव राघवेन्द्र धर्मशाला पुष्कर के गजानन्द राव को बनाया निर्विरोध अध्यक्ष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

श्री राव राघवेन्द्र धर्मशाला पुष्कर के गजानन्द राव को बनाया निर्विरोध अध्यक्ष

अजमेर । श्री राव राघवेंद्र मंदिर पुष्कर में अखिल राजस्थान श्री राव राघवेंद्र छात्रावास / धर्मशाला समिति पुष्कर अजमेर राजस्थान के वार्षिक कार्यकारिणी का चुनाव पुष्कर मन्दिर मे हुए ।
जिसमें उपस्थित समाज के गणमान्य बंधुओं ने सर्व समिति से पुनः गजानद राव देरांठू को प्रदेश अध्यक्ष मे निर्विरोध अध्यक्ष बनाया । साथ ही समाज बन्धुओं ने राव को प्रदेश एवं जिला स्तर पर भी
कार्यकारिणी गठित करने हेतू अधिकृत किया । समाज द्वारा नियुक्त कार्यकारणी द्वारा सरकार से समाज के लिए पुष्कर मे रियायत दर पर भूमि आवंटन कराने तक कार्यकारिणी का कार्यकाल सर्वसम्मति से यथावत रखने का प्रस्ताव लिया किया।
समाज द्वारा आयोजित बैठक मे समस्त रुपनगढ़ परगना के समाज बंधुओं ने छात्रावास समिति पुष्कर के सहयोग हेतू 25000 हजार देने की घोषणा करी । बैठक मे प्रदेश के सभी क्षेत्रों से आये समाज बन्धुओं ने भाग लिया ।

admin
Author: admin