आदर्श बाल रामलीला में हुआ श्रीराम बारात का मंचन
आदर्श बाल रामलीला में हुआ श्रीराम बारात का मंचन
- नियामत जमाला –
भादरा, 10 अक्टूबर/ कस्बे में आदर्श बाल रामलीला द्वारा मंचित रामलीला में गत रात्रि रामचंद्र जी की बारात का मंचन हुआ। बारात दयावती भवन वार्ड नंबर 29 सर्राफ का मोहल्ला से प्रारंभ हुई जहां दयावती सिंघल व परिवार सदस्यों ने रामचंद्र जी के तिलक लगाकर घोड़ी पर बैठा कर चारों भाइयों को रवाना किया, तत्पश्चात आदर्श बाल रामलीला समिति के सदस्यों व मोहल्ला वासियों गणमान्य महिलाएं व पुरुषों ने बारात में शामिल होकर धार्मिक परंपरा अनुसार नाच गान किया। बारात के रामलीला मंचन स्थल पर पहुंचने पर कन्यादान भव्य फाउंडेशन के संस्थापक बजरंग सहारण गोगामेड़ी ने अनिल शास्त्री के मंत्रोच्चारण से करवाया। आदर्श बाल रामलीला समिति अध्यक्ष राहुल गोयल द्वारा अतिथि बजरंग सहारण को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहारण ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए सनातन धर्म में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समय-समय पर वर्तमान में धार्मिक आयोजन छोटे छोटे स्तर पर आयोजित होने चाहिए।
फोटो _ रामलीला में कार्यक्रम का दृश्य

