रीट आउट पेपर मामले में जयपुर विधानसभा घेराव मे श्री नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
रीट आउट पेपर मामले में जयपुर विधानसभा घेराव मे श्री नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी ने बताया कि सोमवार , 15 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के आह्वान पर भाजपा अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा साहब एवं अजमेर लोकप्रिय सांसद भागीरथ चौधरी , विधायक रामस्वरूप लांबा के नेतृत्व में भाजपा श्रीनगर मंडल के कार्यकर्ता रीट की धांधली के संबंध में सीबीआई से जांच कराने के लिए विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाग लिया। मंडल अध्यक्ष जोशी ने कहा कि रीट परीक्षा में युवाओं के साथ कांग्रेस सरकार ने धोखाधड़ी की है।
रीट पेपर आउट मामले में सीबीआई से जांच करवाने से कांग्रेसी सरकार क्यों डर रही है , क्योंकि यह मुद्दा लाखों नौजवानों से जुड़ा हुआ है और बहुत गंभीर है । रीट पेपर आउट मारने में कांग्रेस सरकार के हाथ में कमान थी, प्रशासन ने परीक्षा केंद्र अपने चहेतों को क्यों दिए । शिक्षा संकुल में पेपर क्यों रखें बहुत सारे ऐसे संदिग्ध काफी सवाल है । जिनका जवाब कांग्रेस सरकार के पास नहीं है।
उक्त मामले में अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव ने भी कहां की पेपर की सुरक्षा निजी हाथों में दे दी । पुलिस की हाथ क्यों नहीं दी गई और हम सभी को यह पता करना चाहिए कि किस कोचिंग में कितने बच्चे पास हुए तो भी दाल में काला साफ नजर आएगा । एसओजी के बजाय सीबीआई को जांच देनी चाहिए थी । पेपर आउट मामले में अनियमितता व भ्रष्टाचार हुआ है । इसमें परीक्षार्थियों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है।
जयपुर विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाजपा श्रीनगर मंडल से अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव , भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी , भाजपा अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रामकरण यादव , भाजपा श्रीनगर मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी , भाजपा श्रीनगर मंडल किसान मोर्चा उपाध्यक्ष हंसराज रावत , पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह राठौड़ , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल रावत , ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगमाल सिंह रावत , भाजपा कार्यकर्ता बाबू सिंह रावत भाजपा , आईटी संयोजक उत्तम सिंह रावत सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओ बंधुओं ने भाग लिया।

