DESH KI AAWAJ

श्री नागामंडल समिति पीसांगन अजमेर के अशोक वैष्णव चुने निर्विरोध अध्यक्ष

श्री नागामंडल समिति पीसांगन अजमेर के अशोक वैष्णव चुने निर्विरोध अध्यक्ष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्री वैष्णव नागा मंडल समिति पीसांगन मे नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को किया गया । जिसमे सर्व सम्मति से अध्यक्ष अशोक वैष्णव गोविंदगढ़, उपाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद वैष्णव पालीयावास व गोपाल वैष्णव सरसडी, सचिव पुखराज वैष्णव पीसांगन,सहसचिव राजेश वैष्णव पीसांगन, कोषाध्यक्ष कैलाश वैष्णव डाबला, ऑडिटर भगवान दास वैष्णव, संगठन मंत्री कैलाश वैष्णव पीसांगन, प्रचार मन्त्री सत्यनारायण वैष्णव भगवानपुरा व छोटू वैष्णव बख्ताब्पुरा, संरक्षक विष्णु प्रसाद शोभावत व रामनिवास वैष्णव, प्रेम शोभावत, किशन लाल वैष्णव दिनेश वैष्णव, सतनारायण वैष्णव गोविंदगढ़, अशोक वैष्णव सामला, दामोदर वैष्णव पालियावास, प्रेम वैष्णव गोविन्दगढ, लक्ष्मीनारायण वैष्णव पीसांगन को सदस्य बनाया गया । आयोजित इस मीटिंग में वर्ष 2022- 23 का आय-व्यय का ब्यौरा पेश दिया गया।
मीटिंग में निर्णय लिया गया कि एक समारोह के माध्यम से पीसांगन मंडल के 10 वीं व 12वीं के मेधावी छात्र छात्रा जो 90% से अधिक अंक प्राप्त करते हैं उन्हें मंडल स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। समिति ने निर्णय लेते हुए बताया कि समाज में किसी भी व्यक्ति का व्यक्तिगत एवं पारिवारिक वैवाहिक विवादास्पद स्थिति होने पर अपने स्वयं के स्तर पर ही निपटारा करेगे । इसमें मंडल की या मंडल के सदस्यों की किसी भी प्रकार की भागीदारी एवं विवाद को निपटाने की जिम्मेदारी नहीं वहन की जाएगी । आयोजित इस मीटिंग मे समाज हित मे अन्य ओर भी निर्णय लिए गए। मिटिंग मे क्षेत्र से आये कई समाज बन्धु उपस्थित थे । निर्वाचित सभी सदस्यों का समाज बन्धुओं ने माला पहनाकर स्वागत किया ।

admin
Author: admin