DESH KI AAWAJ

वैष्णव बैरागी समाज सेवा समिति द्वारा श्री मद्भभागवत कथा की शुरुआत धानेश्वर धाम में सोमवार से!

वैष्णव बैरागी समाज सेवा समिति द्वारा श्री मद्भभागवत कथा की शुरुआत धानेश्वर धाम में सोमवार से!
=मंजू डाभी/दिव्यांग जगत
गुलाबपुरा छोटे पुष्कर धानेश्वर धाम में
वैष्णव बैरागी समाज सेवा समिति समस्त चौखला धानेश्वर के तत्वाधान में वैष्णव समाज धर्मशाला भवन लोकार्पण के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा, श्री वानरराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा ,दसवां आदर्श नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन ,धर्मशाला भवन का लोकार्पण ,विशाल भजन संध्या एवं राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 2 मई 2022 से 9 मई 2022 आठ दिवसीय कार्यक्रम के तहत श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार आज से शुरुआत होगी!
समिति के आशाराम वैष्णव पूर्व सरपंच कादेडा ने बताया कि विशाल कार्यक्रमों के तहत श्री मदभागवत कथा शुभारम्भ
2 मई 2022 सोमवार को है, जिसमें कलश यात्रा प्रात: 8.15 बजे व ध्वजारोहण प्रात:10.15 बजे एवं
-श्री मद भागवत कथा प्रारम्भ प्रात:11.15 बजे से सांय: 3 बजे तक प्रति दिन व श्री मद्भभागवत कथा का वाचक- श्री शीवम कृष्ण जी महाराज (वृंदावन धाम यूपी वाले) द्वारा किया जायेगा! धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर सभी तरह की तैयारियों पूर्ण कर ली गई है!

admin
Author: admin