नसीराबाद से श्री बामणिया बालाजी धाम पदयात्रा बडी धूमधाम व गाजे बाजे के साथ निकली
नसीराबाद से श्री बामणिया बालाजी धाम पदयात्रा बडी धूमधाम व गाजे बाजे के साथ निकली
यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा व फलाहार के साथ हुआ स्वागत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एंव धार्मिक स्थल श्री बामणिया बालाजी धाम के लिए भक्तों द्बारा एक धार्मिक पदयात्रा कार्यक्रम शनिवार को रखा गया । बामणिया बालाजी धाम के पुजारी मुकेश वैष्णव ने बताया कि यह पदयात्रा नवलराम जी बगीची नसीराबाद से 9.15 पर बालाजी के झण्डे के साथ गाजे बाजे से निकाली गई । पदयात्रा हेतू भक्तगण प्रदीप राठी अजमेर ,रवि गुप्ता अजमेर , महेश आसवा अजमेर व अनिल जाजू अजमेर द्बारा तैयारी जोर शोर से की गई थी । पद यात्रा नवलराम जी बगीची , बाईपास कोटा चौराहे , भटियाणी रोड से होती हुई श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पहुंची । वही कई भक्त गण महिलाएं एवं पुरुष बालाजी मोड से बालाजी मन्दिर तक दण्डवत करते हुए आये । पद यात्रा मे बालाजी के भजन कीर्तन के साथ नाचते हुये यह पद यात्रा श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पहुंची । जहां बालाजी महाराज की परिक्रमा कर सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया । इसके पश्चात बालाजी महाराज की आरती के पश्चात प्रसादी हुई । पदयात्रा में शामिल सभी भक्त गण यात्रा संघ द्बारा जारी सफेद कुर्ता पायजामा एवं बहने पीले रंग की साड़ी में यात्रा मे शामिल हुई । पदयात्रा मे अजमेर, नसीराबाद , किशनगढ़ , ब्यावर , बिजयनगर , भीलवाड़ा , गुलाबपुरा सहित अन्य स्थानो से आये सैकड़ों भक्तगण पदयात्रा मे शामिल हुए । कार्यक्रम मे पूर्व विधायक एवं वर्तमान पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर , पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर , श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश देवी गुर्जर , देरांठू सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ , रामनिवास वैष्णव , वैभव तैला , पुजारी विनोद वैष्णव , आनन्द वैष्णव , राजेश वैष्णव , कमल वैष्णव सहित सभी भक्तों का इस पदयात्रा मे विशेष सहयोग रहा ।


