DESH KI AAWAJ

नसीराबाद से सरवाड़ के बीच सराना थाना पर 17 पुलिसकर्मी की कमी

नसीराबाद से सरवाड़ के बीच सराना थाना पर 17 पुलिसकर्मी की कमी

धोखाधडी, छेड़छाड़ , दुर्घटना ,अपह्रण के मामलों का ग्राफ अधिक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । सराना थाना जो नसीराबाद से सरवाड़ मार्ग के बीच मे सराना थाना होने के साथ-साथ यहां धोखाधड़ी का अपराध भी ज्यादा है। खास तौर पर नसीराबाद से सरवाड़ सड़क मार्ग पर दुर्घटना, छेड़छाड़, नकबजनी, चोरी, अपहरण का ग्राफ ज्यादा है। बीते 12 महा मे 95 प्रकरण मे करीब पचास से ज्यादा प्रकरण धोखाधड़ी ,दुर्घटना, वाहन चोरी छेड़छाड़, अन्य चोरियां ,नकबजनी व संपत्ति संबंधी और धोखाधड़ी से जुड़े अपराध शामिल है । दुर्घटना व अपराध घटित होने का सबसे बड़ा दूसरा कारण सड़क मार्ग व्यवसायिक गतिविधियों के कारण है।
ज्ञात रहे कि पुराने अस्थाई भवन में पुलिस थाना संचालित है। भूमि आवंटन हो चुकी है ,भवन बनाना बाकी है। यह है थाने का हल्का कुल 40 गांव व ग्राम पंचायत 11
सराना,सोकलिया, केबाणिया,कुम्हारिया,
कल्याणपुरा,टांटोटी, चांदमा, जोताया,अरवड, शेरगढ,भवगन्तपुरा
सीमा से लगते थाने 1,नसीराबाद सदर,2 भिनाय,3 बोराडा,4 सरवाड,
दो उप खण्ड लगते
1, उप खण्ड नसीराबाद, 2, उप खण्ड सरवाड, उप तहसील टांटोटी
सराना थाने मे संसाधन
सराना थाना मे 1जीप दी गई है।इसके अलावा 1मोटरसाईकल भी है। यह थाना क्षेत्र मे नियमित गस्त के लिए उपलब्ध रहती है।
सराना थाना की नफरी
पद- निरीक्षक स्वीकृत 0, पदस्थापित 0 रिक्त पद 0 ,उप निरीक्षक स्वीकृत 1, पदस्थापित 1, रिक्त पद 0
सहा.उपनिरीक्षक स्वीकृत 6, पद स्थापित 1, रिक्त 5
हैडकानि स्वीकृत 5, पद स्थापित 4 रिक्त 1,
कानि. स्वीकृत 21, पदस्थापित 31 , रिक्त 10, चालक स्वीकृत 2 ,पद स्थापित 1, रिक्त 1, कुल स्वीकृत 45 पद स्थापित 28 रिक्त 17
सराना थाने का ग्राफ दिनाक 01-01-2022 से 28/12/2022 तक
अपराध – वाहन चोरी 1, धोखाधड़ी 12 दुर्घटना 14 छेड़छाड़ 5 नकबजनी 4 अन्य चोरी 4, बलात्कार 0, लूट 0, अपहरण 5, हत्या 1, जानलेवा हमला 0, बलवा 0, अन्य भादस 49, कुल 95
आंकड़े सराना थाने के रिकॉर्ड के मुताबिक 28 दिसंबर 2022 तक।
ईनका कहना …..
पुलिस थाना सराना नसीराबाद से सरवाड हाईवे पर स्थित जो पुरानी बिल्डिंग में संचालित है, नए भवन के लिए भूमि आवंटन हो चुकी है । इस थाना क्षेत्र में 11 पंचायतें है, दो उपखंड क्षेत्र है। सराना थाना मे 30 से 40 गांव आते हैं। अपराध का ग्राफ पिछले साल से कम रहा पिछले साल 128 प्रकरण दर्ज हुए, ईस साल 28 दिसंबर 2022 तक 123 प्रकरण दर्ज हुए। जिसमें सामान्य प्रकरण, धोखाधड़ी ,जमीनी विवाद, चोरी, हुए जो सफल रूप से उनका निस्तारण किया गया। हाईवे पर दुर्घटनाओं के मामले मे और उनको नियंत्रण में हमने काफी प्रयास किए एमबी एक्ट कि कार्यवाई कर दुर्घटना रोकने का कार्य किया।
सराना थाना
SHO मोतीलाल शर्मा

admin
Author: admin